हिंदी क्रिसमस गीतों की किताब – Hindi Christmas s Book Song Lyrics | Hindi Christian Song

📱
Leading Worship or Choir Practice?
Share these lyrics & chords to your WhatsApp group
Share on WhatsApp

Praise The Lord. Hindi Christmas Songs Book, हिंदी क्रिसमस गीतों की किताब, 20 Songs, Small Book, Christmas Songs, Best Christmas Songs, Old Christmas Songs.

Hindi Christmas Songs Book

1) हुआ पैदा मसिहा प्यारा, मरियम राजा दुलारा

सब मिलके खुशी मनाये दुतो संग मंगल गाओ
सबको ये वचन सुनाओ पापीयों को बचानेवाला

चरवाहोने खबर ये पाई जो दुतोने उसको सुनाई
करो जिसदा जाकर भाई खुल गया मुक्ती का द्वार

खुश हुए मजुशी जाकर, मुर्र सोना भेट चढाकर
दर्शन येशुका पाकर, जो जगत का तारणहारा

2) धरती खील उठी है, सागर उछल रहा है
आनेका उसका ईशारा सितारा दे रहा है
झुमो साथियो नाचो साथियो गाओ गुणगुणाओ
सारे जगतके मेरे भाईयों खुशी सब मनाओ
आज प्रभु हमारा हमसे मिलने आया है

बेथलहेम की नगरी में गायो की चरणी में
मरीयम की गोद में मसिहा आया है

पृथ्वी के सारे लोगो दर्शन उसके करलो
मुक्ती और जिवन देने मसिहा आया है

3) जन्मा हे येशु राजा चरणी मे इन्सान बनकर
देखो आया, आया, उध्दार का पैगाम लेकर

गुनाह हमारे धोने, सैतान से हमे छुडाने
पापो से हमको बचाने, अनंत जिवन हमको देने
पितासे हमको मिलाने
स्वर्ग की राह दिखाने

अदभूत पिता का प्रेम है, स्वर्ग छोडकर येशु आया
बेथलहेम नगरी में देखो, बालक येशु को है भेजा
पितासे हमको मिलाने
स्वर्ग की राह दिखाने

4) बडे चलो, बडे चलो,
प्रित मिलन को प्रभु दर्शन को आगे बडे चलो
Happy Cristmas… ४

पाप जगत में आया था
हम सब को फरमाना था
आज नई एक ज्योत जली है
उस ज्योती मे चलो

मानव बनके येशु आया
खुशीयों का जीवन लाया
आज नई एक ज्योत जली है
उस ज्योती में चलो

5) झुमेंगे, गायेंगे खुशिया मनायेंगे
आज पैदा हुआ है मसी, ताली बजायेंगे

हमको बचाने आज येशु है आया
पापों से छुडाने आज येशु है आया
खुशियाँ मनायेंगे ताली बजायेंगे

सैतान को हराने आज येशु है आया
स्वर्ग को ले जाने आज येशु है आया
खुशियाँ मनायेंगे ताली बजायेंगे

6) झुमो नाचो खुशीसे आज
येशु पैदा हुआ… (3)

बेथेलहेम की छोटी नगरिया चमका सितारा रे
चरनिमें आया येशु मसिहा दुतोने गाया रे
प्रभु सबका आया हो… (2)
येशु सबका आया हो… (2)

राजा सब घबराही गये येशु के आने से
बार-बार ढुंढवाया येशु को
पाया पता ना रे येशु राजा हुआ (3)

आनंद खुशियाँ आयी जगत में येशु के आने से
ज्योती], मुक्ती आयी जगत में येशु के आने से
मुक्ती दाता आया… (3)

7) गडरिये जब भेडों को रात में चरा रहे थे
एक दुत तब बिच में उतरा था, साथ बडे वैभव के

घबराओ मत उसने कहा, मै करने को प्रचार
अब लाया हूँ सब लोगों को बडा सुसमाचार

तुम्हारे लिए जन्मा है दाऊद के ही कुल से
उध्दारकर्ता को आज के दिन तुम ऊसे देखोगे

एक बालक को तुम पाओगे दाऊद के नगर में
कपडे में लिपटा हुआ और पडा चरनी में

8) आदी में वचन था परमेश्वर का
और वो वचन खुद परमेश्वर था
और वो वचन खुद येशु मसिह था
वचन संसार में आया, ईन्सान बनकर आया

रचा जिस मानव को अपने हाथों से
दुर गया खुद दुर खुदा से
पापो की खाई में खोया, ढुंढने येशु है आया

जितनों ने उसको ग्रहण किया है
सन्तान होने का अधिकार मिला है।
मुक्ती देने येशु आया, शांती देने येशु आया

9) गुँजी है हर दिल में कोई प्यारी सी एक धुन
वो तारा जब देखा सब हो गए मगन
आखों में आशा की उनके जागी एक किरण
आलम बदल गया झुमे धरती और गगन

एक दुत वहाँ आया देने को दर्शन
चरवाहे डर गए और सब हो गए बेदंग
उस दुत ने कहा जाओ तुम भी बेथलेहेम
चरणी में पाओ गे प्रभू यीशू के दर्शन
पाके इतनी खुशीयाँ सब हो गए मगन
वो तारा जब देखा सब हो गए मगन

एक बालक ने रखा इस दुनिया में कदम
जीवन देने हम को उसने लिया जनम
आखों में आशा की उनके जागी एक किरण
आलम बदल गया झुमे धरती और गगन

10) आज की रात सुहानी है
मील गई हमको जिंदगानी है
आज पैदा हुआ है मसीह
दुनिया कितनी नुरानी

कैसाये प्यार है, कैसा संसार है
मिलती खुशी हमको
स्वर्ग को छोडके धरती पे आया
देने शिफा हमको

पापी संसार है, तेरा ही साथ है
हमको किस का है डर
राहो पे तेरे चलते रहेंगे
चरवाहा हो तुम अगर

11) तारे की रोशनी से मिल गई हमको नजात
सदियो से धरती पर छाया रहा अंधकार

अपने प्यारे बेटे को २
धरती पे भेजा है हमारे लिए
स्तुती महिमा उसकी हो
सारे जग में जिवन में, शांती, आनंद
उसे भेट क्या दे हम
जिवन हम करते है, तुझको अर्पन

12) झूमो रे नाचो आओ खुशियो के गीत गाओ
हॅपी क्रिसमस आया
आनंद मनाओ आओ झुमो रे नाचो गाओ
हॅपी क्रिसमस आया
हॅपी क्रिसमस –(4)

मरियम के गोद जनम लिया है
आज अपना मसिहा
उध्दार करने आया सबका
प्यारा येशू मसिहा
हॅपी क्रिसमस –(4)

जीवन सबका स्वर्ग बनाने
क्रिसमस का दिन आया
हर इन्सान से प्रेम करो तुम
ये संदेशा लाया
हॅपी क्रिसमस –(4)

13) चमका सितारा आज चरणी में
पैदा हुआ है येशू चरणी में
गाओ हालेलुया –(2)

येशू मसिह पैदा हुआ हालेलुया
जो येशू के कदमों पे आता है
नवजात और जिंदगी पाता है
करो तोबा आज अपने पापो से
येशू आज तुझको बूलाता है

आओ मिलकर खुशियाँ मनाऐ
हम उसके नाम से पाक हो जाऐ हम
पाक रूह की कूदरत हमपर हो
येशू नाम से जिंदगी पाऐ हम
कुछ तो तारिफ खुदावंद को
भेजा येशू हमको बचाने को
उसके कदमो पे आके गाओ हालेलुया
येशू मसिह पैदा हुआ हालेलुया

13) पैदा हुआ है मसिह
चमका है उसका सितारा
आशाओं के दिप जलाने यहाँ
हो ss आशा ओं के दिप जलाने यहाँ

स्वर्ग दुतोंने मिलकर गाया
एक सुनेहरा गीत सुनाया
सभी लोगोंने दर्शन पाया
मिटा अंधेरा उजीयाला आयाँ

मेहेलों से जादा चरणी निराली
जिसमें रखा गया नुरे जलाली
यरूशलेम की किसमत निराली
झुम रही है हर डाली-डाली

14) हुआ है पैदा शफिये आलम
कहीं से आवाज आ रही है
गिरो मलायक और फरिश्तोको
शिरी नगमा सुना रही है

इधर वो तारा चमक रहा है
उधर वो चरणी दमक रही है
ये नुर अनवर की रोशनी है
जगभर कैसी जगमगा रही है

पडा है चरणी में नन्हा मुंजी
उसे उठाकर गले लगालो
ये इस बहाने से दो जहाँ की
नजात आलम में आगई है

15) सुन लो सारा जहां गाते रहो आसमा
धरती पर येशु आया, उध्दार करने आया

हम खुदा से दुर गये थे खोजने येशु को भेजा
भटक गये थे राहों में अपनी ढूंढने येशु को भेजा
कितना गेहरा प्यार किया है इन्सान बनकर आया

बेटा खुदा का वो प्यार लाया और लाया है उध्दार.
जो कोई उसपर ईमान लाता नैया करेगा वो पार
कितना गेहरा प्यार किया है इन्सान बनकर आया

16) आओ मिलकर नाचे गाये, सबको सुनाये खुशिका पैगाम
आओ मिलकर हमारे संग, झुमे नाचे गाये भुले सारे ये गम
स्वर्ग छोडकर धरती पे आया, बेथलहेम में येशू महान

आसमान में चमका तारा, पैदा हुआ जब येशू प्यारा
बेथलेहेम के गोशाल में, चारों और हुआ उजाला
मरियम के आँखों का तारा, नन्हासा येशू हमारा
आओ मिलकर नाचे गाये……

रातों को गडरीये अपनी, भेडों को चराते समय
दुतो से संदेश पाकर, येशू से वो मिलने चले
येशू के दर्शन पाकर वो, खुशी के मारे झुमने लगे
अपने ह्रदयकी भेट चढाकर, सब से वो ये केहने लगे
आओ मिलकर नाचे गाये…….

ज्ञानी लोगो ने तारा देखा, चकीत होकर सोचने लगे
तब जाके उनको पता चला, बेथलेहेम में तारण हरा जन्मा
सोनो, मुरलोभन लेकर वो, चले येशू के दर्शन को
दर्शन पाकर आनंदित हुए, सब से वो ये कहने लगे
आओ मिलकर नाचे गाये…….

17) कैसा सुहाना मौसम है लोगो
बेथेलहेम की गलीयों में तुम देखो
झुमोरे, नाचोरे, गाओरे पैदा हुआ येशु राजा

पुरब से आयी ठंडी हवा, फुलों की खुशबु से मेहकी फिजा
कितनी सुहानी रात है आयी, भिग-भिगी धरारी है आयी
झुमोरे, नाचोरे, गाओरे पैदा हुआ येशु राजा

अंबर में चमका अनोखा तारा, टिम-टिम टिमाता करता ईशारा
कितना अनोखा नजारा वहाँ था, दुनिया का राजा चरणी में था
झुमोरे, नाचोरे, गाओरे पैदा हुआ येशु राजा

खुशिया मनाओ नये गित गाओ, जन्मा हम सबका मुक्ती
दाता बंधन से मुक्ती दिलायेगा वो, जगसे अंधेरा मिटायेगा वो
झुमोरे, नाचोरे, गाओरे पैदा हुआ येशु राजा

18) बेथलेहेम के गाँव में
एक छोटे गाँव एक बालक पैदा हुआ
पैदा हुआ है येशू
देखो मेरा मसिहा

ईश्वर का बेटा है, वो सृष्टी करता है, मानव की रचना उसने की
मानव बचाने को, मानव बनकर आया, महिमा अपनी उसने छोडी
दुनिया का सृष्टी करता, दुनिया में जब वो आया, दुनिया में जगा ना मिली
मुझको भी धनी बनाने, निर्धन वो बनके आया, चरणी में पैदा हुआ है

आकाश में महिमा हो, पृथ्वी में शांती हो, दुतोने ये घोषणा की
पुरब में एक तारा, विद्वानो ने देखा, सच्ची एक भविष्य वाणी थी
उसके कंधे पर प्रभुका, अद्भुत युक्ती करने वाला, पराक्रमी परमेश्वर वो है
अनंत काल का पिता वो, शांती का राजकुमार, मेरे लिए पैदा हुआ है

19) वो आया है, इस धरती पर
राजाओं का राजा आया है

मजुसिने एक सितारा देखा
वो उसीके पिछे चलने लगे
तब उसको ये पता चला
इस धरती पर राजाओं का राजा आया है

गडरियों को दुत का संदेश मिला
बेथेलहेम की ओर चलने लगे
तब उसको ये पता चला
इस धरती पर राजाओं का राजा आया है

आओ हम सब उसका ही गीत गाए
आज के दिन हम खुशियाँ ही मनाए
सबको हम ये बतायें
इस धरती पर राजाओं का राजा आया है

20) मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा यीशु जन्मा,
पापिन कारण तारण मेरा प्यारा यीशु जन्मा

मरियम बैठी अपने घर में,
आया दूत स्वर्ग से, बोला कुंवारी मरियम
से कि “लो सलाम हमारा जी”

मरियम बैठी गौशाले में, राजा बालक चरनी में
आये गड़रियें दंडवत करने सारे जग के त्राता को

आगे-आगे तारा पीछे-पीछे पंडित लोग,
सोना, मुर, लोबान चढ़ाते करते उसकी महिमा जी


Song Information & Credits

Song Title: हिंदी क्रिसमस गीतों की किताब – Hindi Christmas s Book Song Lyrics | Hindi Christian Song
Language: Hindi (हिंदी)
Category: Hindi Christian Songs Lyrics
All Songs Directory: A–Z Christian Songs Directory

हिंदी क्रिसमस गीतों की किताब – Hindi Christmas s Book Song Lyrics | Hindi Christian Song is an uplifting Hindi Christian worship song. Explore complete Hindi lyrics, transliterated English lyrics, and official video above on ChristianSongz.com.

Leave a Reply